पूर्व आरक्षी सुनील शुक्ला की याचिका पर सरकार को नोटिस जारी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। पुलिस विभाग के बड़े अफसरों पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला की सेवा से बर्खास्तगी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज उत्तर प्रदेश लोक सेवा अधिकरण, लखनऊ ने प्रारम्भिक सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर अपना उत्तर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मामले की सुनवाई रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी, सदस्य (न्यायिक) एवं सुखलाल भारती, सदस्य (प्रशासनिक) की पीठ के समक्ष हुई। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर एवं अधिवक्ता दीपक कुमार…

Read More