Saharanpur: भारतीय कश्यप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह खालसा द्वारा रामपाल कश्यप को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर। भारतीय कश्यप सेना संगठन की टीम सहारनपुर से कैथल हरियाणा के गांव खेडी गुलाम अली में पहुंची। जहां पर अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सम्मानित रामपाल कश्यप की माता जी की रसम क्रिया में रहना हुआ। साथ ही रामपाल कश्यप को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह खालसा द्वारा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह खालसा प्रदेश अध्यक्ष अमित कश्यप आईटी सेल प्रभारी सोनू कश्यप नंदकिशोर कश्यप मौजूद रहे।

Read More