सलोन में माटीकला जागरूकता शिविर, 10 कारीगरों को मिला पंजीकरण प्रमाणपत्र

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। विकास खंड सलोन सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में माटीकला स्थापना पखवाड़ा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलोन विधायक अशोक कुमार ने 10 लाभार्थियों को माटीकला कारीगर पंजीकरण प्रमाणपत्र वितरित करते हुए पारंपरिक माटीकला को प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। शिविर में माटीकला एवं हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों, लाभार्थियों और ग्रामीणों को…

Read More