योगी सरकार की ओर से बसंत पंचमी के अवसर पर सभी घाटों और अखाड़ों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

संगम तट पर पुष्पवर्षा से अभिभूत संतों, संन्यासियों और श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 के अंतिम अमृत स्नान बसंत पंचमी के दिन सोमवार को संगम तट पर डुबकी लगाने पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं पर योगी सरकार ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई। हेलीकॉप्टर से सभी घाटों और अखाड़ों पर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की गई। पुष्प वर्षा की शुरुआत सुबह 6.30 बजे से ही हो गई, जब अखाड़ों का अमृत स्नान जारी था। गुलाब की पंखुड़ियों की…

Read More

तड़के 3 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, पल पल की लेते रहे अपडेट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए किया गहन निरीक्षण महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर अमृत स्नान की व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रातः साढ़े तीन बजे से अपने सरकारी आवास स्थित वॉर रूम में बैठक की। उन्होंने डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ लगातार अपडेट प्राप्त किए और आवश्यक निर्देश दिए। वॉर रूम में मुख्यमंत्री की सक्रिय निगरानी मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्था के संदर्भ में पूरी स्थिति का…

Read More

महाकुम्भ 2025 के अंतिम अमृत स्नान के अवसर पर नागा श्रद्धालुओं को देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ज्यादातर अखाड़ों का नेतृत्व कर रहे नागा साधुओं के अद्भुत प्रदर्शन ने हर किसी को किया मंत्र मुग्ध महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 के अंतिम अमृत स्नान के दौरान नागा साधुओं का अद्भुत प्रदर्शन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना। त्रिवेणी तट पर इन साधुओं की पारंपरिक और अद्वितीय गतिविधियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अमृत स्नान के लिए ज्यादातर अखाड़ों का नेतृत्व कर रहे इन नागा साधुओं का अनुशासन और उनका पारंपरिक शस्त्र कौशल देखने लायक था। कभी डमरू बजाते हुए तो कभी भाले और तलवारें लहराते…

Read More

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर निहाल हुए विदेशी श्रद्धालु

भारत की संस्कृति के बने साक्षी, साथी तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी से किया स्वागत महाकुम्भ नगर। बसंत पंचमी के अवसर पर विदेशी श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करते हुए भारतीय संस्कृति के जीवंत रंगों में रंगे दिखाई दिए। वो न सिर्फ भारतीय मित्रों के साथ आध्यात्मिक गहराइयों में डूबे नजर आए, बल्कि अन्य तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत करते भी दिखे। विदेशी श्रद्धालुओं ने इस विशेष अवसर पर भारतीय परंपराओं को अपनाते हुए दिव्य स्नान में भाग लिया और अपनी यात्रा को एक अद्वितीय और अविस्मरणीय अनुभव बताया। अनोखा अवसर…

Read More

महाकुम्भ में उमड़ा आस्था का जनसमुद्र, स्नानार्थियों की संख्या 35 करोड़ के पार

महाकुम्भ में बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर्व पर सुबह 8 बजे तक ही 62 लाख से ज्यादा लोगों ने किया स्नान महाकुम्भ नगर। मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतो, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान अब एक नए शिखर पर पहुंच गया है। इसी क्रम में बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर महाकुम्भ में अब तक स्नानार्थियों की संख्या ने 35 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। सोमवार को सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख श्रद्धालुओं…

Read More

केंद्रीय बजट: सेना की आधुनिकीकरण सात लाख करोड़ मंजूर  

नई दिल्ली। भारत ने चीन और पाकिस्तान से सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर सेना के आधुनिकीकरण पर जोर देने के वीच शनिवार को 2025-26 के लिए रक्षा परिव्यय के रूप में 6,81,210 करोड़ रुपये निर्धारित किए। यह चालू वित्त वर्ष के लिए आवंटित राशि 6.22 लाख करोड़ रुपये से 9.53 प्रतिशत अधिक है। कुल आवंटन में से 1.80 लाख करोड़ रुपये सशस्त्र बलों के पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित किए गए है, जिसमें वड़े पैमाने पर नए हथियार, विमान, युद्धपोत और अन्य सैन्य उपकरणों की खरीद शामिल है। रक्षा मंत्रालय ने…

Read More

लखनऊ और नोएडा में रहने वाले तीन लाख से अधिक लोगों को अपने घर का सपना होगा साकार

लखनऊ । लखनऊ व गौतमबुद्ध नगर समेत प्रदेश में तीन लाख लोगों के लिए अपने घर का सपना पूरा होगा। इसके लिए विभिन्न रियल एस्टेट कपंनियों ने उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने वीते वर्ष 259 परियोजनाओं का पंजीकरण कराया है। इसमें सवसे अधिक लखनऊ में 61 और गौतमबुद्ध नगर में 51 परियोजनाओं का पंजीकरण हुआ है। लखनऊ में 61 परियोजनाओं के लिए पंजीकरण हआ है। इन परियोजनाओं में 54 हजार घरों का निर्माण होगा, इसके सापेक्ष गौतमवुद्ध नगर में पंजीकृत हुई 51 परियोजना में करीव एक लाख…

Read More

केंद्रीय बजट : 200 वंदे भारत और 100 अमृत भारत ट्रेनें बनाने की मिली मंजूरी

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि अगले वित्त वर्ष के बजट में रेलवे के लिए 2.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए है और 17,500 साधारण डिब्बे, 200 वंदे भारत और 100 अमृत भारत ट्रेनें बनाने जैसी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। वैष्णव ने वित्त वर्ष 2025-26 का आम वजट पेश होने के वाद यहां रेल भवन में संवाददाताओं से बातचीत में रेलवे के लिए आवंटित परियोजनाओं एवं भावी परिव्यय की जानकारी दी। उन्होंने कहा, वजट में 4.6 लाख करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं…

Read More

 प्रयागराज में दुनिया के 73 देशों के राजनयिकों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया संवाद

उत्तर प्रदेश में स्पिरिचुअल टूरिज्म की असीम संभावनाएं : योगी आदित्यनाथ अमेरिका, रूस, यूक्रेन, बांग्लादेश समेत 73 देशों के राजनयिक पहुंचे प्रयागराज, संगम में लगाई डुबकी महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व के 73 देशों के सौ से अधिक राजनयिकों संग शनिवार शाम संवाद किया। महाकुम्भ नगर स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने विदेशी राजनयिकों को महाकुम्भ और प्रयागराज के महात्म्य से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि भारत के अधिकांश तीर्थ गंगा तट पर ही स्थित है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्पिरिचुअल…

Read More

घायल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी, बोले- घबराना मत सब ठीक हो जाएगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआरएन अस्पताल में जाकर जाना घायल श्रद्धालुओं का हाल महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद मुख्यमंत्री दौरे के समापन से पूर्व स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने पहुंचे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से उनका हाल चाल लिया और इलाज के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टर्स से भी घायलों की विस्तृत रिपोर्ट ली और सभी को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। घायलों से व्यक्तिगत बातचीत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश…

Read More