Amethi UP : बारात घर जर्जर, बना आवारा पशुओं का अड्डा, ग्रामीणों ने प्रशासन से की मरम्मत कराएं जाने की मांग।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। जनपद के भेंटुआ ब्लॉक अंतर्गत गैरीकपुर ग्रामसभा में स्थित बारात भवन बदहाली का शिकार हो चुका है। वर्ष 2010 में पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) योजना के अंतर्गत निर्मित यह भवन अब पूरी तरह जर्जर हो गया है और जंगली जानवरों व आवारा पशुओं का अड्डा बन गया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, इस बारात घर का निर्माण 16 अगस्त 2010 को किया गया था, जिसका उद्घाटन तत्कालीन विधायक रानी अमिता सिंह ने किया था। भवन…

Read More

Amethi UP : अठारह हजार बच्चों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बच्चों के मस्तिष्क में भारतीय संस्कृति की महत्ता को समझने व तदनुकुल आचरण करने की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तेरह विकास खंडों के अलग अलग विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा में पूरे जनपद से कुल अठारह हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया। शनिवार को अमेठी जनपद के सभी तेरह ब्लाकों के दो सौ छप्पन विद्यालयों में कुल अठारह विद्यार्थियों ने परीक्षा में सम्मिलित होकर भारतीय संस्कृति के प्रति…

Read More

Amethi UP : संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अमेठी जनपद को मिला प्रथम स्थान।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अमेठी जनपद को प्रथम स्थान मिला है। संचारी रोग के रोकथाम एवं दस्तक अभियान के तहत संचालित स्वच्छता एवं साफ सफाई कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। सीएमओ ने अभियान में लगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ ही अन्य विभाग के कर्मचारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपील की थी। जिससे लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक…

Read More

Amethi UP : वामा सारथी पुलिस फैमिली वेल्फेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में अमेठी पुलिस द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र पुलिस अधीक्षक अमेठी ने किया रक्तदान, कहा — “रक्तदान महादान” अमेठी। आज दिनांक 08 नवंबर 2025 को वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला चिकित्सालय गौरीगंज में अमेठी पुलिस द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं रक्तदान करते हुए कहा कि “रक्तदान को महादान कहा गया है, क्योंकि यह किसी जरूरतमंद की जान बचाने का सबसे बड़ा मानव धर्म है।” उन्होंने उपस्थित जनसमूह से नियमित…

Read More

Amethi UP : पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना समाधान दिवस पर अमेठी थाने पर सुनी गई फरियाद,दो फरियादियों ने मौके पर की शिकायत।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना समाधान दिवस पर आई हुई शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित को किया निर्देशित। अमेठी। पुलिस अधीक्षक अर्पणा कौशिक शनिवार दोपहर को अमेठी कोतवाली पहुंचीं। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कोतवाली परिसर में मौजूद सभी फरियादियों को वहां से हटा दिया था। एसपी के पहुंचते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, एसपी जब लौटने लगीं, तभी दो फरियादी वहां पहुंच गए और उन्होंने मौके पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पहले फरियादी ने बताया कि…

Read More

Amethi UP : ट्रक और पिकअप की टक्कर में दो घायल, जायस बस स्टॉप पर हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र जायस/अमेठी। जिले के जायस में देर रात एक ट्रक और पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक फहीम और रवि कौशल गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी ज्यादा तेज थी कि आवाज सुनकर क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। क्षेत्रीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से गौरीगंज जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप में मेले में दुकान लगाने का सामान लदा हुआ था। यह…

Read More

Amethi UP : साफ-सफाई के अभाव में बाजार मे बजबजा रही नालियां, जिम्मेदार कौन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र जिला ब्यूरो रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी संग्रामपुर/अमेठी। विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में से एक शीतलागंज बाजार की नालियां गंदगी से बजबजाती दिखाई दे रही है। साफ़ -सफाई के अभाव में बाजार का सारा कचड़ा नालियां समेट ले रही है, जिसके कारण बाजार में चारों तरफ गन्दगी फैली हुई है। ब्लॉक पर तैनात सम्बंधित विभाग कुर्सीयाँ छोड़ने का नाम नहीं लेते यही कारण है कि संग्रामपुर क्षेत्र के प्रमुख बाजार शीतलागंज, बड़गांव, डेवणसा, विशेषरगंज (कालीमाई मंदिर), मिश्रौली माफी, ठेंगहा, धोए, चमनगंज व कालिकन की…

Read More

Amethi UP : भव्य कलश यात्रा के साथ राम कथा का शुभारंभ, भक्तों ने लगायें जमकर जयकारे।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रीछ घाट, गोमती तट से पवित्र जल लेकर हुआ कलश पूजन शुकुल बाजार/अमेठी। शुक्रवार को आगामी राम कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पंडित शशि शेखर महाराज जी की अगुवाई में निकाली गई। कलश यात्रा माता फेर पब्लिक इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर पांडे गंज होते हुए रीछ घाट गोमती नदी तट तक पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठान के बीच श्रद्धालु महिलाओं ने पवित्र गोमती जल से कलश भरा। तत्पश्चात कलश यात्रा पुनः विद्यालय प्रांगण तक…

Read More

Amethi UP : मां का पहला पीला गाढ़ा दूध शिशु के लिए है वरदान – डॉ संतोष सिंह

धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में(इन्फेंट प्रोटेक्शन डे) शिशु सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की सेहत और देखभाल के प्रति माता-पिता को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने शिशु के माता-पिता को बताया कि नवजात बच्चों की सही देखभाल कैसी करनी चाहिए ताकि उसकी जिंदगी सुरक्षित रहे। उन्होंने बताया कि कई तरह की गलत धारणाएं समाज में प्रचलित हैं अक्सर देखा जाता है की बहुत से लोग मानते हैं कि…

Read More

Amethi UP : निर्माणाधीन आर सी सी सेंटर ढहा, ग्रामीणों मे आक्रोश, जिम्मेदार कौन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर में सरकारी भवन निर्माण में भ्रष्टाचार सर चढ़ कर बोल रहा है। फिर भी सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मस्त है।इसी क्षेत्र का ग्राम पंचायत बड़गांव है जिसमें लाखों की लागत से बनाया जा रहा आर सी सी सेंटर निर्माण कार्य में ही ढह गया। निर्माणाधीन दीवारें अभी से गिरने लगी है। और अकेला पाइप भी दीवार से अलग हो चुका है। इसमें इतनी अधिक घटिया सामग्रियां उपयोग की गई है, कि आर सी सी सेंटर पूरा भी नहीं हुआ और…

Read More