धारा लक्ष्य समाचार पत्र
जायस/अमेठी। जिले के जायस में देर रात एक ट्रक और पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक फहीम और रवि कौशल गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी ज्यादा तेज थी कि आवाज सुनकर क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। क्षेत्रीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से गौरीगंज जिला अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, पिकअप में मेले में दुकान लगाने का सामान लदा हुआ था। यह हादसा जायस बस स्टॉप के पास रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर हुआ।
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा। जायस थाना क्षेत्र की पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपनी कस्टडी में ले लिया है। पुलिस ने ट्रक चालक को भी हिरासत में लिया है।

