धारा लक्ष्य समाचार पत्र
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना समाधान दिवस पर आई हुई शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित को किया निर्देशित।
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अर्पणा कौशिक शनिवार दोपहर को अमेठी कोतवाली पहुंचीं। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कोतवाली परिसर में मौजूद सभी फरियादियों को वहां से हटा दिया था। एसपी के पहुंचते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, एसपी जब लौटने लगीं, तभी दो फरियादी वहां पहुंच गए और उन्होंने मौके पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
पहले फरियादी ने बताया कि परसावां गांव में खेत की गाटा संख्या 660 व 661 पर बोई गई फसल को विपक्षी राममिलन, रामकुमार और अनूप आदि लोग जबरन काटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलाकर फसल कटाई रुकवाई थी, लेकिन आज फिर विपक्षी खेत में फसल काट रहे थे। इस पर उसने थाना समाधान दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक को शिकायती पत्र सौंपा।
वहीं दूसरे फरियादी राम जगतपाल ने बताया कि उनकी भूमिधरी गाटा संख्या 473 पर विपक्षी श्यामलाल व हरिकेश आदि जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर विपक्षी गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देते है।
जिसका पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जल्द से जल्द समाधान कराने के लिए कहा और उन्होंने थाना समाधान दिवस पर आई हुई सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश किया।

