लखनऊ। IAS डॉ. अनिल कुमार सिंह (2010), IAS आनन्द कुमार सिंह (2009), IAS देवीशरण उपाध्याय (2012) निलंबन की अवधि में ही रिटायर हो गये ।देवीशरण उपाध्याय निलंबन की अवधि में राजस्व परिषद से संबद्ध थे। उन पर आरोप है कि अलीगढ़ में तैनाती के दौरान उन्होंने 35 भूखंडों की बहाली मनमाने तरीके से की थी. सरकार जुलाई 2024 में सस्पेंड कर दिया था। ऐसे ही IPS अफ़सर भी सेवानिवृत हो गए हैं। IPS अविनाश चन्द्र DG फायर सर्विस, IPS भजनी राम मीणा ADG रूल्स & मैनुअल, IPS डॉक्टर धर्मवीर सिंह…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
पूर्व विधायक विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, मिली 16 दिनों की पुलिस रिमांड
दर्ज हैं 80 से अधिक मामले लखनऊ। सपा और निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एमपीएमएल साधना गिरी की अदालत ने उन्हें 16 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।आर्म्स एक्ट मामले में दर्ज मुकदमें मे पुलिस की ओर से रिमांड मांगी गई थी। जिसे स्वीकार करते कोर्ट ने पूर्व विधायक को न्यायिक रिमांड पर भेजा।सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर दुष्कर्म, लूट डकैती समेत 80 से अधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व विधायक इस समय दुष्कर्म के…
Read Moreनेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह ने गोरक्षपीठ में टेका मत्था
ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर लिया आशीर्वाद गोरखपुर। निजी यात्रा पर गोरखपुर आए नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह ने शुक्रवार को गोरक्षपीठ में मत्था टेका। विधि विधान से शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के लिए नेपाल के पूर्व नरेश गुरुवार रात ही गोरखपुर आ गए थे। शुक्रवार को अपराह्न चार बजे वह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और वैदिक…
Read Moreभाजपा प्रशासन तंत्र के दुरूपयोग से मिल्कीपुर में गड़बड़ी करने की बना रही रणनीति-अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता समझ चुकी है कि भाजपा कभी भी सच क्यों नहीं बोलती है। झूठ और लूट ही उसका एक मात्र मिशन है और विकास का उसके पास कोई विजन नहीं है। सत्ता का दुरूपयोग कर भाजपा झूठे आश्वासन देती है और विपक्ष को बदनाम करने के लिए नए-नए बहाने गढ़ती है। अब जनता मिल्कीपुर उपचुनाव सहित 2027 के चुनावों में भी उसे करारी शिकस्त देने का इरादा कर चुकी है। भाजपा जैसे 2017 में प्रदेश…
Read Moreयूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रशस्ति पत्र व मेडल लगाकर किया सम्मानित
सूबे के डीजीपी ने क्षेत्राधिकारी सदर शाहजहांपुर प्रयांक जैन को मैडल से नवाजा लखनऊ। शाहजहांपुर में तैनात क्षेत्राधिकारी सदर प्रयांक जैन को 76 वे गणतंत्र दिवस पर उनके द्बारा की जा रही बेहतर पुलिसिंग के लिये सूबे के पुलिस महानिदेशक ने सिल्वर मैडल देकर सम्मानित किया है, गौरतलब है कि प्रयांक जैन “प्रिंस” की अपने उच्चाधिकारियों द्वारा कई मर्तबा तारीफ हो चुकी हैं। अपने कार्य के प्रति पूर्ण समर्पित/ लगन शील होने के कारण उच्च अधिकारियों से कई प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें:देश का संविधान हमें न्याय,…
Read Moreयूपी में पांच हजार महिलाओं की संविदा पर कंडक्टर के पद पर होगी भर्ती
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में लगभग 05 हजार महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा पर कंडक्टर के पद पर रखा जायेगा। महिला अभ्यर्थियों के अनुबंध के लिए उनका उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं उ0प्र0 कौशल विकास मिशन का सदस्य होना अथवा एन0सी0सी0 बी प्रमाण पत्र, एन0एस0एस0 एवं स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। यह जानकारी देते हुए परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए इण्टरमीडिएट की योग्यात के साथ…
Read Moreमुंबई में वीसर्व इंफोसिस्टम्स को CIO 2025 चॉइस अवार्ड से किया गया सम्मानित
मुंबई, जनवरी 2025: अग्रणी आईटी सेवा प्रदाता वीसर्व इंफोसिस्टम्स को प्रतिष्ठित CIO 2025 चॉइस अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधित आईटी सेवाओं (Best Managed IT Services) के लिए सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह मुंबई के *द ललित होटल* में आयोजित किया गया, जहां वीसर्व की उत्कृष्ट सेवाओं और नवाचार को सराहा गया। इस अवसर पर वीसर्व इंफोसिस्टम्स के सीईओ *साजिद अहमद* ने कहा, “यह सम्मान हमारे लिए गर्व और खुशी का क्षण है। यह हमारे ग्राहकों के विश्वास और हमारी टीम के अथक प्रयासों का परिणाम है। हमारा हमेशा से यही…
Read More77 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, जेल
सुलतानपुर।गाजियाबाद में भूमि दिलाने के नाम पर 77 लाख रूपए की ठगी व धोखाधड़ी करने के आरोपी संतराम शुक्ला को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह ने गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। दीवानी कोर्ट के अधिवक्ता अब्बास अहमद खान ने गाजियाबाद शहर में भूमि खरीदने का सौदा सात करोड़ रूपए में आरोपियों से तय किया था। तय मसौदे के तहत अधिवक्ता ने मध्यस्थ आरोपी संतराम शुक्ला, उसकी पुत्री प्रियांशी शुक्ला,अनिल सिंह भदौरिया और कथित राजकुमार अग्रवाल के बैंक खातों में और…
Read Moreमेरठ में 5 हत्याओं का आरोपी एनकाउंटर में ढेर
50 हजार का इनामी था, पति, पत्नी और 3 बेटियों की थी हत्या लखनऊ। मेरठ में 9 जनवरी को लिसाड़ी गेट के सोहेल गार्डन में हुई राजमिस्त्री मोईन और उसकी 3 बेटियों और पत्नी की नृशंस हत्या का मुख्य आरोपी तांत्रिक नईम बाबा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। लिसाड़ी गेट समर गार्डन मे ही आज सुबह लगभग 3.45 मिनट पर पुलिस की नईम बाबा से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में नईम ढेर हो गया। बता दें कि पिछले 10 दिनों से पुलिस आरोपी नईम बाबा की तलाश में जुटी…
Read Moreप्रयागराज का महाकुम्भ देख पूरी दुनिया आश्चर्यचकित : जगदीप धनखड़
आठ साल में यूपी बना उत्तम प्रदेश, अब उद्यम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर : उप राष्ट्रपति लखनऊ। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि आठ साल में यूपी उत्तम प्रदेश बन चुका है और अब यह उद्यम प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि वे दृढ़संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश के विकास के लिए समर्पित हैं। उप राष्ट्रपति ने महाकुम्भ की चर्चा करते हुए कहा कि पूरी दुनिया आश्चर्यचकित है कि प्रयागराज में…
Read More