धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देश के विविध शक्तिपीठों पर व्यक्ति के साथ समाज के विकास के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को भी उसी क्रम में अमेठी जनपद में गायत्री शक्तिपीठ अमेठी के साथ ही दर्जनों स्थानों पर जप, अनुष्ठान, पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जप अनुष्ठान में प्रत्येक जगह पर बड़ी संख्या में साधकों ने प्रतिभाग किया। वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के 99 वें जन्म दिन पर शनिवार सुबह पांच बजे से सायं 5 बजे…
Read MoreCategory: अमेठी
Amethi UP : ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की हुई मौत
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। अमेठी में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गई, युवक की मौत के बाद जाँच मे जुटी रेलवे पुलिस व अमेठी पुलिस घटना सुबह करीब 9:10 पर हुई। अमेठी रेलवे स्टेशन से निकली ट्रेन रायबरेली जौनपुर एक्सप्रेस ट्रेन से अमेठी डिपो के पास मनीपुर और जयरामपुर गांव के बीच एक अज्ञात युवक ट्रेन के सामने आ गया। और ट्रेन से लड़ने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर…
Read MoreAmethi UP: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
जनपद की चारों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। जिला ब्यूरो चीफ – रवि द्विवेदी रिंकू अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये , शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण…
Read MoreAmethi UP: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
प्रभारी डीपीओ व सीएमएस ने 18 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला ब्यूरो चीफ – रवि द्विवेदी रिंकू अमेठी। महिला कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जनपद में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक “सेवा पखवाड़ा–स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 20 सितम्बर को महिला कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम के तहत मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय, गौरीगंज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव आयोजित हुआ। इस…
Read MoreAmethi UP: सीएमओ और एस डी एम ने पैरामेडिकल कॉलेज और पैथोलॉजी लैब का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। अमेठी में चल रहे एक पैरामेडिकल कॉलेज की जांच के लिए आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह और उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज में कई खामियां पाई गईं, जो स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत थीं। जांच टीम को कॉलेज में पर्याप्त संसाधनों, योग्य स्टाफ और जरूरी बुनियादी सुविधाओं की कमी नजर आई। इसी दौरान अमेठी में संचालित एक पैथोलॉजी लैब की भी जांच की गई, जिसे बिना आवश्यक मानकों और अनुमति के संचालित…
Read MoreAmethi UP :शारदीय नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर, मूर्तिकार मूर्तियों को सजाने मे जुटे
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर के बड़गांव व टीकरमाफी मे मूर्तिकार अपनी कलाओं से मिट्टी की मूर्तियों में जान फूंक रहे हैं। आने वाले 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो रहा है। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है और दुर्गा पूजा के लिए पंडालों को सजाने का काम शुरू हो गया हैं। वहीं मूर्तिकार माता जी की मूर्तियां बनाने में जोर शोर से जुटे हुए हैं। मूर्तिकार रवि मौर्या बड़गांव ने बताया कि मिट्टी की मूर्तियों को मिट्टी, लकड़ी और कुछ अन्य सामग्रियों से…
Read MoreAmethi UP :सफाई कर्मचारियों की लापरवाही से सड़कों पर फ़ैला गंदा कचरा, चलना दुभर
धारा लक्ष्य समाचार पत्र जायस/अमेठी। जिले के विकास खण्ड क्षेत्र जायस के ग्राम पंचायत मवई आलमपुर के आलमपुर गांव में सफाई कर्मचारियों की लापरवाही से नालियों से निकाला गया कचरा सड़क एवं गलियों में फैल रहा है। जिससे उधर से आने जाने वाले लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में नियुक्त सफाई कर्मचारी राजू कुमार के द्वारा विगत तीन माह पूर्व नालियों से कचरा निकालकर गलियों एवं सड़कों के किनारे रख दिया था। लेकिन समय रहते उसका उचित निदान नहीं…
Read MoreAmethi UP :मोबाइल छीने जाने को लेकर थाने में दी तहरीर
धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र की उमापुर गांव निवासी उमा देवी पत्नी राज बहादुर ने संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरे पुत्र अमर जीत वर्मा अपने निजी कार्य से नारायणपुर गए थे। जब वह वापस लौट रहे थे, तभी शराब के ठेके के बगल तीन व्यक्तियों के द्वारा असलहा लगाकर उसका मोबाइल छीन लिया गया। वही संग्रामपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों मे किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। उसी को लेकर थाने में तहरीर मिली है।…
Read MoreAmethi UP :विद्यालय के छात्र छात्राओं ने ज्ञानेन्द्रियों के बारे में जाना
धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। बच्चों के बहुमुखी विकास के उद्देश्य से ब्लॉक संग्रामपुर के खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्र के द्वारा प्रारम्भ की गई नूतन पहल ‘हर दिन एक्टिविटी’ के अंतर्गत शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली माफ़ी में बच्चों के द्वारा अनेक शिक्षाप्रद गतिविधियां कराई गई। विद्यालय कि अध्यापिका सीमा शुक्ला ने गतिविधि कराकर बच्चों को ज्ञानेंन्द्रियों के बारे में जानकारी प्रदान की, शिक्षिका चांदनी के मार्गदर्शन में बच्चों से विलोम शब्द की गतिविधि कराई गई। छात्रों ने गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापक शिवकुमार,शिक्षक कृष्ण कुमार मिश्र एवं…
Read MoreAmethi UP : इंदिरा गांधी पी जी कॉलेज के 61 विद्यार्थी करेंगे रक्तदान
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। गायत्री परिवार अमेठी द्वारा आगामी इक्कीस सितम्बर को आयोजित होने वाले रक्त दान शिविर में अनेक शिक्षण संस्थायें भागीदार बन रही हैं। शुक्रवार को इन्दिरा गांधी पी जी कालेज गौरीगंज में प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के 61 विद्यार्थी रक्त दान हेतु पंजीकृत हुए। लोगों में दूसरे की जान बचाने को लेकर संवेदनशीलता बढ़ती दिखाई दी। इस अवसर पर दलजीत सिंह, डा त्रिवेणी सिंह, डा कृष्णा कान्त मिश्रा, डा शान्तनु शुक्ला, डा आर पी त्रिपाठी, राघवेन्द्र सिंह, रोली सिंह उपस्थित रहे।
Read More