Amethi UP :सफाई कर्मचारियों की लापरवाही से सड़कों पर फ़ैला गंदा कचरा, चलना दुभर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

जायस/अमेठी। जिले के विकास खण्ड क्षेत्र जायस के ग्राम पंचायत मवई आलमपुर के आलमपुर गांव में सफाई कर्मचारियों की लापरवाही से नालियों से निकाला गया कचरा सड़क एवं गलियों में फैल रहा है। जिससे उधर से आने जाने वाले लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में नियुक्त सफाई कर्मचारी राजू कुमार के द्वारा विगत तीन माह पूर्व नालियों से कचरा निकालकर गलियों एवं सड़कों के किनारे रख दिया था। लेकिन समय रहते उसका उचित निदान नहीं किया गया, जिससे वह बरसात हो जाने पर वही नालियों की गन्दगी बहकर इधर उधर फैल रही है। जिससे आने वाले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। और संक्रामक रोगों का खतरा बन रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मचारी के द्वारा नालियों का कचरा निकाल कर गलियों एवं सड़कों के किनारे रख दिया जाता है। लेकिन उसका निस्तारण नहीं किया जाता है। जिससे बरसात होने पर बहकर उसकी गन्दगी इधर उधर फैल जाती है। इस पर ग्राम प्रधान रामसेवक ने बताया कि सफाई कर्मी का यह कृत्य ठीक नहीं है। उच्चाधिकारियों से इस सम्बन्ध में बात की जायेगी।

और इसकी शिकायत की जायेगी।

Related posts