Amethi UP :शारदीय नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर, मूर्तिकार मूर्तियों को सजाने मे जुटे

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर के बड़गांव व टीकरमाफी मे मूर्तिकार अपनी कलाओं से मिट्टी की मूर्तियों में जान फूंक रहे हैं। आने वाले 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो रहा है। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है और दुर्गा पूजा के लिए पंडालों को सजाने का काम शुरू हो गया हैं। वहीं मूर्तिकार माता जी की मूर्तियां बनाने में जोर शोर से जुटे हुए हैं।

मूर्तिकार रवि मौर्या बड़गांव ने बताया कि मिट्टी की मूर्तियों को मिट्टी, लकड़ी और कुछ अन्य सामग्रियों से मूर्तियां बना रहे हैं। उनके हाथों में इतनी कलाकारी है कि मिट्टी को तराश कर जो आकृतियां वह चाहते है वो जीवित नजर आने लगती है। मूर्तियां तैयार होने के बाद करीब 7000 रूपये से लेकर 20 हजार तक की मूर्तियां बेची जा रही हैं।

संग्रामपुर क्षेत्र में दुर्गा पूजा में लगने वाली मूर्तियां करीब करीब बड़गांव बाजार व टीकरमाफी बजार के मूर्तिकार के यहां से ही जाती हैं, इनकी मूर्तियों में अद्भुत कलाकारी देखने को मिल रही है।

इस लिए करीब करीब सभी दुर्गा पूजा पंडालों में यही मूर्तियां लगी हुई मिलेगी। इसकी मनोहर छवि देखने लायक होती है, इनके द्वारा तैयार की गई मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है वही धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत कलाकृतियां अपना जादू भी खिला रही है। इनके यहां पर आपको गणेश जी, शिव जी, मां काली, हनुमान जी और मां दुर्गा की मूर्तियां देखने को मिल जायेंगी।

आने वाले 3 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होने जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मूर्तिकार मूर्तियों को फाइनल आकार देने में जुटे हुआ है। इनके द्वारा करीब 25 से 30 मूर्तियां बनाई गई है। जिनकी बुकिंग भी करीब करीब हो चुकी है। शेष कुछ मूर्तियां बाकी है, जिसकी भी बुकिंग हो रही है।

Related posts