मोचवा गांव से बुजुर्ग महिला लापता, पुलिस तलाश में जुटी

अमेठी। जनपद अमेठी के विकास खंड भादर अंतर्गत ग्राम पंचायत लहना के मोचवा गांव से एक बुजुर्ग महिला के अचानक लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। परिजनों के अनुसार महिला बिना बताए घर से कहीं चली गई और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की सूचना तत्काल थाना पीपरपुर में दी गई, जहां गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम द्वारा महिला की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता…

Read More

सीडीओ सुश्री पूजा साहू (आईएएस) का विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई — कई अधिकारियों/कर्मचारियों का वेतन अवरुद्ध, स्पष्टीकरण तलब कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेख रखरखाव, आईडी कार्ड एवं नाम पट्टिका व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश अमेठी। दिनांक 07 मई 2026 को पूर्वाह्न लगभग 10:15 बजे मुख्य विकास अधिकारी अमेठी सुश्री पूजा साहू (आईएएस) द्वारा विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति, आईडी कार्ड धारण करने की स्थिति एवं कार्यालय व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया…

Read More

मंडल संग्रामपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और बूथ प्रबंधन पर जोर

संग्रामपुर/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी मंडल संग्रामपुर की मासिक बैठक सरस्वती शिशु मंदिर कालिकन धाम में संपन्न हुई। बैठक में मंडल टीम के पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्तिकेंद्र प्रभारी, मंडल के विशिष्ट सदस्य, स्थायी सदस्य तथा अतिथि सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे शेष नारायण पांडेय ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि जिला मंत्री संतोष द्विवेदी ने संगठन के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से…

Read More

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने जरूरतमंदों को दी 5 लाख 95 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर राजेश अग्रहरि ने पेश की अनूठी मिशाल। अमेठी। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश अग्रहरि राजेश मसाला ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर समाजसेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। इस खास मौके को उन्होंने जरूरतमंद परिवारों की मदद कर यादगार बनाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। रीना (पुत्री कालिका प्रसाद, ग्राम परसौली) को ₹1,51,000, वर्षा (पुत्री विजय, ग्राम गढ़ा माफी) को ₹1,51,000 तथा भारती शर्मा (पुत्री स्व. मदनलाल, कटरा फूल कूवर) को…

Read More

मंदिर में पूजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी

संग्रामपुर/अमेठी। जनपद के संग्रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत विशेषरगंज स्थित कालीमाता मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां काली का दर्शन-पूजन कर जीत की खुशी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर उत्साह व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से बाजार में लड्डू वितरित किए और जनसंपर्क कर खुशी साझा की। मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है, जिसे आगे भी सेवा के रूप में कायम रखा जाएगा। इस अवसर…

Read More

बीजेपी पार्टी की बंपर जीत से अमेठी में जश्न का माहौल

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पटाखे फोड़कर व मिठाईयां बांटकर मनाई जीत की खुशी। अमेठी। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी विधानसभा चुनावों के नतीजों में भाजपा पार्टी को बढ़त मिलती दिखने पर अमेठी में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई। नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा समर्थक सड़कों पर उतर आए और एक-दूसरे को बधाईयां देने लगे। हालांकि अंतिम नतीजे आना अभी बाकी हैं, लेकिन रुझानों के बीच उत्साह चरम…

Read More

भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, की आतिशबाजी

गौरीगंज/अमेठी। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में मिली जीत के उपलक्ष्य में गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। साथ ही पश्चिम बंगाल चुनाव में योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश सहित देशभर के कार्यकर्ताओं तथा बंगाल, असम और पांडिचेरी…

Read More

किसानों के जेल भेजे जाने पर भड़का आक्रोश, भाकियू भानु गुट करेगा कलेक्ट्रेट का घेराव

अमेठी। चार किसान नेताओं को जेल भेजे जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर विभिन्न जिलों से हजारों किसानों के अमेठी पहुंचने और कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार को तहसील अमेठी में आयोजित समाधान दिवस के दौरान 15 सूत्री मांगों को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान जिला प्रभारी अजय मिश्र उर्फ विल्सन बाबा, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र समेत कई किसान शामिल…

Read More

ई पेपर पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण बाराबंकी से प्रकाशित हिंदी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 08 अप्रैल 2026

Read More

Amethi UP : पीडीए अभियान के तहत एसआईआर मामलों की हुई सख्त जांच।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोटरों के नाम काटे जाने के आरोपों के बीच समाजवादी पार्टी ने अमेठी में मोर्चा खोल दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्पष्ट निर्देश पर एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल के आदेशानुसार जनपद अमेठी में पीडीए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सूबेदार यादव ने किया। अभियान के तहत विधानसभा 186 अमेठी के अमेयमाफी क्षेत्र के…

Read More