Saharanpur NEWS चौरादेव के जंगल में चोरों का आतंक, दो नलकूपों के ट्रांसफार्मर उखाड़कर विद्युत तार चोरी

 

धारा लक्ष्य समाचार
गागलहेड़ी।

थाना गागलहेड़ी क्षेत्र की काली नदी चौकी के अंतर्गत चौरादेव के जंगल में अज्ञात चोरों ने किसानों के नलकूपों पर लगे दो ट्रांसफार्मरों को उखाड़कर उनमें लगे कीमती विद्युत तार चोरी कर लिए। घटना का पता उस समय चला, जब किसान सुबह खेतों में काम करने पहुंचे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में चिंता और नाराजगी है।
जानकारी के अनुसार, किसान रोहतास यादव और रामफल के नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मरों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर ट्रांसफार्मरों को उखाड़कर उनमें लगे कीमती विद्युत तार चोरी कर ले गए। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने ट्रांसफार्मरों को क्षतिग्रस्त और विद्युत उपकरण गायब देखे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
बताया जा रहा है कि करीब बीस दिन पहले भी क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर को उखाड़कर उसमें लगे कीमती विद्युत उपकरण चोरी कर लिए गए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के किसानों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
किसानों के सामने अब नलकूपों से सिंचाई करने की समस्या खड़ी हो गई है। ट्रांसफार्मर और विद्युत उपकरण चोरी होने से जहां सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, वहीं किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

Related posts