Amethi UP: जिला अधिकारी ने चार सदस्यीय जांच टीम का किया गठन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। बीते दिनों में जिले में हुई भारी बारिश से किसानों की फसलों के नुकसान को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी राजेश अग्रहरि के द्वारा जिलाधिकारी को लिखा गया था। पत्र को संज्ञान में लेते हुए डीएम संजय चौहान ने उप जिलाधिकारी अमेठी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। जिलाधिकारी के द्वारा जारी पत्र के मुताबिक टीम को एक सप्ताह में जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित करना है। जिला अधिकारी ने लिखा है कि अमेठी तहसील क्षेत्र के मुंशीगंज या…

Read More

Amethi UP: जिला पंचायत सदस्य के प्रयासों से मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य हुआ शुरू

धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। जिले के भेंटुआ ब्लॉक के मई गांव से अमेयमाफी जाने वाले मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है, यह कार्य सूबेदार यादव जिला पंचायत सदस्य वार्ड 34 के प्रयासों से मंडी परिषद द्वारा कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त था जिससे कई गांव के निवासियों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिला पंचायत सदस्य सूबेदार यादव ने बताया कि मंडी परिषद द्वारा 2.5किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया…

Read More

Amethi UP: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमें घर घर दे रही दस्तक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं। 11 अक्टूबर से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर तक चलेगा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर के प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि अभियान के तहत कुल 79 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम को प्रतिदिन 10 घरों में दस्तक देकर परिवार के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाने और आवश्यक सहायता प्रदान करने का दायित्व सौंपा गया है। इस प्रकार रोजाना करीब…

Read More

Amethi UP: तालाब की पक्की दीवार गिरी, ग्रामीणों मे आक्रोश, जिम्मेदार कौन 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा नेवादा कनू में डब्ल्यू.डी.सी (पीएमकेएसवाई) 2.0 योजना के तहत बनाए गए। सामुदायिक तालाब की पक्की दीवार (रैम्प) गिर जाने से ग्रामीणों में नाराज़गी फैल गई है।जानकारी के अनुसार डब्ल्यू.डी.सी योजना अमेठी द्वितीय की देखरेख में खसरा संख्या 222, डब्ल्यू.सी रघईपुर कोड 2B2F5E2C के अंतर्गत लाखों रुपये की लागत से यह तालाब हाल ही में बनाया गया था। बताया जा रहा है कि ईंट, मोरंग और सीमेंट से बनी रैम्प कुछ ही दिनों में ढह गई। जिससे…

Read More

Amethi UP: भारत ने ग्लोबल साउथ के कई देशों को भेजी मदद

धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली। भारत ग्लोबल साउथ के जरूरतमंद देशों और क्षेत्रीय सहयोग के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए एक बार फिर कई देशों की मदद के लिए आगे आया है। भारत ने हाल ही में हुई एक घटना के बाद विकिरण जोखिम को कम करने में मदद के लिए आवश्यक दवाओं की एक खेप इंडोनेशिया को सौंपी है। इसके अलावा जाम्बिया में महिलाओं के उत्थान के लिए 500 सिलाई और 100 कढ़ाई मशीनें दान कीं गई हैं, जबकि सिएरा लियोन को उपहार स्वरूप स्वास्थ्य…

Read More

Amethi UP: शिविर लगाकर दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को बांटे गए विभिन्न उपकरण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र पीपरपुर/अमेठी। जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के रेवड़ा गांव में ग्राम प्रधान दयाराम पाल की अगुवाई में शिविर लगाई गई। आज प्रातः 9:00 बजे से गांव में शिविर लगाकर डॉ अशोक प्रताप सिंह, एवं डॉक्टर राज कृष्णा की मौजूदगी में दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, कान की सुनने वाली मशीन, कमोड , कमर की बेल्ट, घुटने की बेल्ट आदि देकर ताकि मरीजों को इन सब बीमारियों से राहत हो सके। इसमें कुछ लोग ऐसे हैं जिनको कम सुनाई देता है। उनके लिए कान में सुनने वाली मशीन बाटी…

Read More

Amethi UP: मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत अमेठी में बाल संसद कार्यक्रम आयोजित

विद्यालयों में छात्राओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का किया अनुकरण, बाल मंत्रीमंडल का हुआ गठन। अमेठी। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद अमेठी में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों में महिला बाल संसद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विशेष रूप से कंपोजिट विद्यालय बेलखौर में बाल संसद के गठन की संपूर्ण प्रक्रिया — नामांकन, मतदान, मतगणना एवं परिणाम घोषणा — लोकतांत्रिक…

Read More

Amethi UP: डीएम एवं सीडीओ के मार्गदर्शन में महिलाओं की आत्मनिर्भरता की मिसाल — विद्युत सखी अनुपम त्यागी बनीं प्रेरणा स्रोत

जनपद अमेठी में आजीविका मिशन से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जनपद अमेठी निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में विकास खंड सिंहपुर की ग्राम पंचायत अहोरवा भवानी की निवासी श्रीमती अनुपम त्यागी, सवित्री बाई महिला स्वयं सहायता समूह एवं गंगा महिला प्रेरणा संकुल संघ की सदस्य के रूप में आत्मनिर्भरता की एक सशक्त मिसाल बनी हैं। संघर्ष से सफलता तक की यात्रा…

Read More

Amethi UP: आईटीआई गौरीगंज में 17 अक्टूबर को होगा रोजगार एवं अप्रेंटिस मेला

डिग्री, डिप्लोमा व आईटीआई पास आउट अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर। अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गौरीगंज के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 17 अक्टूबर 2025 को संस्थान परिसर में एक रोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला आईटीआई, डिप्लोमा एवं डिग्री धारक पास आउट प्रशिक्षार्थियों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रेविटी फैकल्टी मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्रा. लि. कंपनी प्रतिभाग करेगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी।…

Read More

Amethi UP: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक किया गया वितरित

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 1500 करोड़ रुपये की धनराशि से 1.86 करोड़ पात्र परिवारों के खातों में गैस रिफिल सब्सिडी हस्तांतरित की। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज, अमेठी में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिलाधिकारी संजय चौहान,…

Read More