धारा लक्ष्य समाचार पत्र
पीपरपुर/अमेठी। जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के रेवड़ा गांव में ग्राम प्रधान दयाराम पाल की अगुवाई में शिविर लगाई गई।
आज प्रातः 9:00 बजे से गांव में शिविर लगाकर डॉ अशोक प्रताप सिंह, एवं डॉक्टर राज कृष्णा की मौजूदगी में दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, कान की सुनने वाली मशीन, कमोड , कमर की बेल्ट, घुटने की बेल्ट आदि देकर ताकि मरीजों को इन सब बीमारियों से राहत हो सके। इसमें कुछ लोग ऐसे हैं जिनको कम सुनाई देता है।
उनके लिए कान में सुनने वाली मशीन बाटी गई, इन सबका लाभ करीब 225 लोगों को मिला जिनमें बृजलाल मौर्य, रामसमुझ मौर्य, श्याम लाल गुप्ता, जय लाल वर्मा, अर्जुन वर्मा, धर्मपाल वर्मा, विजय बहादुर वर्मा आदि को दिया गया।
इसका लाभ कई गांव के लोगों को मिला यह अभियान उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है। ताकि गांव के मरीज एवं विकलांग को राहत दी जा सके। कुछ मेरी जैसे आए थे जिनकीकमर मैं ज्यादा दर्द रहता है उनको कमर में बांधने वाला बेल्ट दिया गया।
इस मौके पर बलराम यादव, धर्मराज यादव, राकेश कुमार यादव कप्तान वर्मा एवं क्षेत्र के सभी सम्मानित लोग शामिल रहे

