Amethi UP: जिला अधिकारी ने चार सदस्यीय जांच टीम का किया गठन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। बीते दिनों में जिले में हुई भारी बारिश से किसानों की फसलों के नुकसान को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी राजेश अग्रहरि के द्वारा जिलाधिकारी को लिखा गया था। पत्र को संज्ञान में लेते हुए डीएम संजय चौहान ने उप जिलाधिकारी अमेठी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम का गठन किया है।

जिलाधिकारी के द्वारा जारी पत्र के मुताबिक टीम को एक सप्ताह में जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित करना है।

जिला अधिकारी ने लिखा है कि अमेठी तहसील क्षेत्र के मुंशीगंज या उसके आसपास के इलाकों में बारिश से किसानों की धन सहित अन्य फसलों को नुकसान को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा लिखा गया था। जिसका संज्ञान लेते हुए जांच टीम का गठन किया गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार प्रभावित किसानों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Related posts