Raybareli UP: कोडरी गांव में दबंगई और हैवानियत की हदें पार हो गईं। पीड़ित रामराज ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सनसनीखेज आरोप लगाया

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के कोडरी गांव में दबंगई और हैवानियत की हदें पार हो गईं। पीड़ित रामराज ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सनसनीखेज आरोप लगाया है कि दबंगों ने पहले उसके पालतू कुत्ते को रस्सी के फंदे से बेरहमी से मार डाला और जब परिवार ने विरोध किया तो पूरे घर पर टूट पड़े। रामराज के मुताबिक दबंगों ने मां, बहन और भाई को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों का कहना है कि दबंग खुलेआम गांव में दहशत फैलाते घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार जान के खतरे से जूझ रहा है। पीड़ित पक्ष ने सिर्फ दबंगों पर ही नहीं बल्कि स्थानीय पुलिस और मेडिकल करने वाले डॉक्टर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की और डॉक्टर ने भी गंभीर चोटों को हल्का बताकर रिपोर्ट बना दी। इससे साफ जाहिर है कि दबंगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Related posts