धारा लक्ष्य समाचार रिपोर्ट संदीप कुमार सिरौली गौसपुर
सिरौली गौसपुर (बाराबंकी) थाना बदोसराय क्षेत्र के किंतूर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है।
किंतूर गांव के रहने वाले रामदेव की 16 वर्षीय पुत्री सुधा उर्फ शिवानी का शव घर के कमरे में छटने लगे कुंढे मे दुपट्टा के सहारे लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधि कार्रवाई कर रही है। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजीत विद्यार्थी ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

