जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली में एक अज्ञात शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद पुलिस ने उसे रहमान फाउंडेशन, खिन्नी तल्ला, अली मियां चौक, रायबरेली के सुपुर्द किया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मृतक का अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार कराया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव रहमान फाउंडेशन को सौंपा।
इसके बाद फाउंडेशन की देखरेख में शव का ग़ुस्ल और कफ़न कराकर वक्फ नंबर 55 बहराना कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।
इस दौरान स्थानीय लोग और फाउंडेशन के सदस्य मौजूद रहे। रहमान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समाजहित में ऐसे अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार समय-समय पर करवाती रहती है ताकि किसी भी मृतक का धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्मानपूर्वक दफ़न किया जा सके।

