Raybareli UP:बस्तेपुर में एक घर में चोरी के बाद सामान ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पुलिस घटना की जांच में जुटी

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरी का सामान ले जाने वाले एक युवक का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है आपको बता दे कि आज दिनांक 30 अगस्त 2025 दिन शनिवार को समय करीब 7:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बस्तेपुर में यहां के रहने वाले पवन कुमार के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

जिसमें एक युवक का चोरी कर सिलेंडर व अन्य सामान तथा नगदी ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है शिकायतकर्ता पवन कुमार ने सिविल लाइन चौकी में पहुंचकर मामले की शिकायत की है और पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुड़ गई है सिविल लाइन चौकी इंचार्ज कपिल सिंह चौहान की माने तो चोरी करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसे आधार पर कार्रवाई की जाएगी

Related posts