Raybareli UP:राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कुशलतापूर्वक संपन्न

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली।डलमऊ सभागार कक्ष में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के अंतर्गत पंचायत उन्नयन (PAI) संस्करण 2.0 का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायतों की दक्षता, पारदर्शिता और विकास की दिशा में कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना रहा।प्रशिक्षण में राज्य प्रशिक्षक अनुराग बाजपेई ने स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (LSDG) की 9 प्रमुख थीमों पर विस्तार से जानकारी दी।

और ‘डेटा प्रयास’ के अंतर्गत डेटा संग्रहण की प्रक्रिया को समझाया , पंचायत उन्नयन सूचकांक (P,A,I,) के विभिन्न पहलुओं राज्य प्रशिक्षक सौरभ वर्मा ने ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों के आंकड़ों को पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। अमिता यादव ने उपस्थित प्रतिभागियों को PAI की अवधारणा, उद्देश्यों और क्रियान्वयन प्रक्रिया को गहनता से समझाया।जिसमें सतत् विकास लक्ष्य 17 गोल ,सतत विकास लक्ष्यों का स्थानिकरण एलएसडीजी यानी की 9 थीम्स ,पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स वर्जन 2 & वर्जन 1 में क्या अंतर है?

और पोर्टल पर कैसे अपलोड करें कार्यक्रम में किट वितरण भी किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों, ग्राम विकास अधिकारियों और पंचायत संबंधित अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की।कार्यशाला का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी श्री अशोक कुमार सचान ने दीप प्रज्वलन।

कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कैलाश नाथ पटेल जी के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान कमलेश यादव , राजेश कुमार , विद्यावती , वंदना ग्राम विकास अधिकारी पूर्णिमा सिंह , मीरा देवी, पुष्पेंद्र , ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दीपक तिवारी और पंचायत सहायक कोमल , आराधना रीता , सोनम , प्रीती , ज्योति आदि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कोऑर्डिनेटर आदेश व सूरज गुप्ता ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

Related posts