जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्बा आर्य नगर से एक 25 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक अनमोल शिवहरे शुक्रवार को पेपर देने की बात कहकर घर से निकला था। अनमोल की मां गुड़िया ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अनमोल अपने पिता भूपेंद्र से पेपर देने की बात कहकर घर से निकला था।
तब से वह घर नहीं लौटा है। शुक्रवार से ही उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिवार ने अनमोल को काफी खोजा। जब कहीं पता नहीं चला तो रविवार को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

