Raybareli UP: सपा कार्यकर्ताओं का ऊंचाहार तहसील में प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र

जिला रिपोर्टर रोहित शर्मा रायबरेली

रायबरेली। ऊंचाहार तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और जनता की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है।

महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और बिगड़ती कानून-व्यवस्था ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक जनता को उसका हक नहीं मिलेगा, समाजवादी पार्टी सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी।

ज्ञापन में प्रमुख मांगों में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण, किसानों को उपज का उचित मूल्य, युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी की वापसी, महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था में सुधार शामिल हैं। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और जनता का भरोसा खो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।

Related posts