जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली।खीरो इलाके में सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ लालगंज सीएचसी से दवा लेकर वापस लौट रही थी, लेकिन रास्ते में अचानक हादसे का शिकार हो गई। खीरो थाना क्षेत्र के सेवनपुर गांव के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मुस्तकीमगंज ग्राम सभा डोंडेपुर की रहने वाली 55 वर्षीय रिजवाना अपने बेटे मोनू के साथ बाइक से फालिज की दवा लेने खीरो की ओर जा रही थीं। जैसे ही वह सेवनपुर गांव के पास पहुंचीं,।
अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और रिजवाना सड़क पर गिर पड़ीं। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रिजवाना को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर गड्ढे और खराब हालत भी इस तरह की दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। सेवनपुर गांव के पास सड़क हादसे में महिला की मौत से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

