जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली महराजगंज। थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। पुरे चुन्नू वार्ड नंबर 6 के निवासी अरुण कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
अरुण कुमार ने आरोप लगाया है कि रामकुमार, उनके बेटे ललित कुमार, पत्नी शिवपति, बेटी सोनम, बाबूलाल, फतेबहादुर, नितिन कुमार और शिवसागर ने मिलकर उन पर हमला किया। आरोपियों ने न केवल अरुण कुमार के साथ, बल्कि उनकी पत्नी, भाइयों और भाभियों के साथ भी गाली-गलौज की।
घटना 7 सितंबर को सुबह 8 बजे पुरे चुन्नू वार्ड नंबर 6 में हुई। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने सभी 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

