Raybareli UP: रायबरेली-स्वामी प्रसाद मौर्य की पत्नी और बेटे पर धोखाधड़ी का आरोप , अनशन की धमकी

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

ऊंचाहार , रायबरेली । क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट संचालिका ने अपनी जनता पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है । महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनशन करने की धमकी देते हुए कहा है कि उसके व उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है ।

तो जिला प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार होगा ।रायबरेली शहर के इंदिरा नगर की रहने वाली राधा गुप्ता का कहना है कि उसने ऊंचाहार के सवैया तिराहा पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की पत्नी शिवा मौर्य से एक भूमि 65 हजार रुपए महीने किराए की दर से 11 साल के लिए लीज पर लिया था । यह अनुबंध 7 अगस्त 2019 में किया गया । जिस पर पीड़िता ने करीब एक करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कराया और उसमें बटी रेस्टोरेंट नाम से व्यवसाय कर रही थी । जिसका वह लगातार किराया भी अदा कर रही थी । उसका अनुबंध सन 2030 तक था ।

इस बीच इसी साल अप्रैल महीने में उसके रेस्टोरेंट में ताला बंद कर दिया गया । यह काम स्वामी प्रसाद मौर्य के दो करीबी लोगों ने किया । उसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे और उनकी पत्नी मिलकर धीरे धीरे रेस्टोरेंट का सामान चोरी कर लिया । पीड़िता का कहना है कि इस मामले में उसने कई बार पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया ,

किंतु राजनैतिक दबाव के कारण कोई करवाई नहीं हुई । अब उसने जिलाधिकारी को पुनः पत्र सौंपा है और धमकी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनशन करेंगी , यदि उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी ।

Related posts