धारा लक्ष्य समाचार पत्र
हैदरगढ़ बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पाण्डेय द्वारा जिले में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया था जिसमें हैदरगढ़ के कंपोजिट विद्यालय सराय रावत के अध्यापक अवध बिहारी गुप्ता को भी उनके शिक्षा के क्षेत्र के में बेहतर योगदान को देखते हुए सम्मानित किया गया था।
प्राथमिक शिक्षक संघ हैदरगढ़ द्वारा जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता की अगुवाई एवं खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद के संयोजन में ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह , महामंत्री कुलदीप मिश्रा , कोषाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी में अवध बिहारी गुप्ता का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर एवं प्रभु श्री राम का चित्र देकर के सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में धीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी शिक्षकों को प्रेरणा लेने की बात कही गई वहीं जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता द्वारा उनके सेवा कल का वर्णन करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा समयबद्धता एवं बच्चों के प्रति लगन को देखते हुए सभी शिक्षकों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही गई।एआरपी मदन मोहन वर्मा द्वारा शिक्षकों को सदैव अच्छे कार्यों को देखकर के उसका अनुसरण करने की बात कही गई एवं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कहा गया कि शिक्षक को विद्यालय के पठन पाठन के साथ-साथ विद्यालय के भौतिक परिवेश को भी बेहतर करने का कार्य करना चाहिए ।
विद्यालय का भौतिक प्रवेश ही बच्चों में शिक्षा के प्रति अनुकूलता लाने का काम करती है तो वहीं कहा कि शिक्षकों को जीवन पर्यंत सभी से शिक्षा लेकर के समाज एवं देश की उन्नति में सहयोग करना चाहिए ।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुजीत शर्मा,देवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ,आनंद कुमार , राम शंकर, संरक्षक श्रवण कुमार शुक्ला ,रुद्रकांत बाजपेई ,रजनीश शुक्ला ,शैलेंद्र सिंह, योगेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष राकेश सिंह , कुलदीप मिश्रा , अभिषेक श्रीवास्तव , राजेश कुमार, सितेश गुप्ता सहित कई शिक्षा मौजूद रहे ।

