Raybareli UP: सरेनी में लव जिहाद का मामला, युवक बरामद, आरोपी जेल भेजा

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना की जानकारी होते ही युवती के पिता ने सरेनी थाने में तहरीर दी।पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर युवती की बरामदगी व आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और आरोपी इरशाद पुत्र दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने युवती को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।

Related posts