Amethi UP : आई०टी०आई० में प्रवेश सत्र-2025 चतुर्थ सूची हेतु गैर चयनित अभ्यर्थियों के लिए रिक्त सीटों के लिए तिथियॉ निर्धारित।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। राजकीय आई०टी०आई० गौरीगंज के नोडल प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि आई०टी०आई० में प्रवेश सत्र-2025 चतुर्थ सूची हेतु ऐसे समस्त गैर चयनित अभ्यर्थी जिनका चयन किसी भी सूची में नही हुआ है वे अपने आवेदन पत्र व समस्त मूल अभिलेखों के साथ जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश ले सकते है।

इस क्रम में उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हेतु प्रवेश/पंजीकरण हेतु लिंक पुनः प्रसारित करते हुए प्रवेश/पंजीकरण की सुविधा 27 सितम्बर 2025 तक की गई है एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पंजीकरण 29 सितम्बर 2025 तथा प्रवेश 30 सितम्बर 2025 तक किया जायेगा व उक्त निर्धारित तिथियों से पूर्व रिक्त सीटों के सापेक्ष सम्बन्धित संस्थान में समस्त दस्तावेजों के साथ इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश लेना सुनिश्चित करें।

Related posts