Raybareli UP: अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पीआरबी कर्मियों को किया गया सम्मानित

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। जनपद में संचालित पीआरबी कर्मियों द्वारा इवेंट के निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए आत्महत्या का प्रयास कर रहे नागरिकों की जान बचाने का कार्य किया गया। जिसके क्रम में पुलिस महानिदेशक यूपी 112 लखनऊ नीरा रावत द्वारा दिनांक 10 सितंबर को “विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस” के अवसर पर सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करते हुए जान बचाने वाले जनपद रायबरेली के कुल 13 पीआरबी कर्मियों को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

जिन्हें अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली संजीव सिन्हा के द्वारा पीआरबी कर्मियों को देकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर इन सम्मानित पीआरबी कर्मियों में उपनिरीक्षक रामकुमार सरोज, उप निरीक्षक पवन पांडे, मुख्य आरक्षी प्रमोद सिंह, मुख्य आरक्षी मुनेश्वर दयाल, मुख्य आरक्षी रामनाथ, मुख्य आरक्षी सत्यपाल, महिला आरक्षी रेनू विश्वकर्मा,

महिला आरक्षी पूजा सारस्वत, होमगार्ड गंगा सागर बाजपेई, होमगार्ड प्रदीप कुमार, होमगार्ड चालक ह्रदय नारायण मिश्रा, होमगार्ड चालक देवेंद्र कुमार ,होमगार्ड चालक अरुण यादव मौजूद रहे।

Related posts