Raybareli UP: कला अध्यात्म एवं पर्यटन के क्षेत्र में स्वामी कृष्ण बिहारी महाराज जी हुए सम्मानित

डॉ जितेंद्र सिंह केंद्रीय मंत्री प्रधानमंत्री कार्यालय के द्वारा सम्मानित   धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

रायबरेली – रायबरेली जनपद के संकट मोचन धाम निकट इंदिरा उद्यान संकट मोचन धाम मामा चौराहा मंदिर पर एक मुलाकात के दौरान स्वामी कृष्ण बिहारी ने बताया कि हम लगभग रायबरेली में 20 वर्षों से रहकर कई सामाजिक कार्य किए हैं जिसमें छात्रों को कॉपी किताबें खिलाड़ियों को बैडमिंटन फुटबॉल गरीब बच्चों को स्कूली बैग इत्यादि निर्धन कन्याओं को कन्यादान सहित कई अन्य सामाजिक कार्य किए हैं।

इसके अलावा हम आपको बताते चले की स्वामी कृष्ण बिहारी जी रांची जिले जिले में जन्मे आई कम तक की पढ़ाई भी किया है और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा परमहंस योगानंद विद्यालय में किया था और उन्होंने बचपन से ही उनका एक ही उद्देश्य समाज की सेवा करना एवं कला के क्षेत्र में गांव के कुछ बच्चों को देखकर उनके अंदर भी उत्सुकता आ गई ।

और उन्होंने अपने मन में ठान लिया कि अब हम कला के क्षेत्र में भी अपना नाम रोशन करेंगे और उन्होंने बताया कि कला के क्षेत्र में माता वैष्णो की गुफा कटरा जम्मू का भी निर्माण निशुल्क रूप से किया गया इसके अलावा खडेश्वरी आश्रम डलमऊ बड़ा मत डलमऊ सहित स्थान पर भी अपनी कला के द्वारा डिजाइनों को भी बनाया गया ।

और उन्होंने आध्यात्मिक क्षेत्र में पूरे भारत में एक अभियान के तहत विश्व कल्याण दिवस का प्रचार प्रसार भी करते हैं और उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य है कि विश्व भर में मानव जीवन का भलाई करना और बुरे लोगों को दूर रखना यही हमारा परम कर्तव्य है इसी को देखते हुए।

भारत सरकार के प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा बिलावल जम्मू कश्मीर में उनकी पेंटिंग को देखते हुए सम्मानित भी किया गया और केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी सरकार आपकी मदद भी समय-समय पर करती रहेगी

Related posts