Raybareli UP: मिशन शक्ति फेज-5 में बच्चियों को मिली कानूनी और आत्मरक्षा की जानकारी

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

 रायबरेली । प्रदेश सरकार के निर्देश पर चल रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत आज जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शहर के जीजीआईसी स्कूल का निरीक्षण कर छात्राओं को जागरूक किया। इस मौके पर अधिकारियों ने बच्चियों को सरकार की महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे – 1090 वीमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्डलाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन की जानकारी दी।

साथ ही छात्राओं को कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) के तरीकों के बारे में बताया गया, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकें। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है।

वहीं डीएम हर्षिता माथुर ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने की भी सलाह दी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, सीओ सिटी अरुण नौहवार, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा समेत जिले के तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts