जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
डलमऊ रायबरेली बार-बार शिकायत के बाद एवं उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद भी किए गए अवैध कब्जे को न हटाने के क्रम में राजस्व विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग एक दर्जन लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटा दिया गया है। डलमऊ तहसील क्षेत्र के सेवरा थुलरई गांव में ग्रामीणों के द्वारा उसर दर्ज कागजात भूमि को अवैध तरीके से कब्जा करके निर्माण किया जा रहा था।
जिसकी शिकायत कई बार हुई राजस्व विभाग द्वारा कब्जेदारों को कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए लेकिन बार-बार नोटिस के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई गांव निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र अमर बहादुर द्वारा जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की गई शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उप जिलाधिकारी डलमऊ सत्येंद्र सिंह ने नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में राजस्व टीम का गठन करते हुए कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को क्षेत्रीय लेखपाल रूद्र पटेल पुलिस बल राजस्व निरीक्षक के साथ गांव पहुंचे नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने ऊसर भूमि पर किए गए कब्जे को जेसीबी की सहायता से हटा दिया गया।
नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव निवासी देवेंद्र पुत्र सुंदरलाल, विश्वनाथ पुत्र शीतल दीन, देवनारायण पुत्र शीतल दीन, रामस्वरूप पुत्र गजराज, मुनेश्वर पुत्र शिवनाथ, जगन्नाथ पुत्र राम अवतार, इंद्रेश पुत्र गंगाधर, देशराज पुत्र राम सहाय, श्री राम पुत्र राम सहाय, बब्बू पुत्र शिव दर्शन, शशिधर पुत्र जागेश्वर राजेंद्र कुमार पुत्र सुंदरलाल द्वारा विभिन्न रूपों में कब्जा किया गया था बार-बार मना करने के बाद भी कब्जा किया जा रहा था
जिसे राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ हटा दिया गया है

