Raybareli UP: अवैध रूप से ड्रोन उड़ाने के संदिग्ध मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया

अवैध रूप से ड्रोन उड़ाने के संदिग्ध मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपी जुनैद और मोहम्मद ओवैश सीतापुर और लखनऊ के रहने वाले हैं

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली में अवैध ड्रोन उड़ाने और दहशत फैलाने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र का है जहां पर अवैध रूप से ड्रोन उड़ाने के संदिग्ध मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपी जुनैद और मोहम्मद ओवैश सीतापुर और लखनऊ के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है।

कि दोनों युवक फर्नीचर के कारोबार के सिलसिले में रायबरेली आए थे। यहां उन्होंने ई-कॉमर्स साइट से ड्रोन मंगवाया था और रात में इसे उड़ाते थे, जिससे क्षेत्र में चोरों की दहशत फैलती और तरह तरह की अफवाहें उड़ती थी। मिल एरिया थाना प्रभारी अजय राय ने बताया कि स्थानीय निवासियों की शिकायत पर पुलिस टीम ने तुरन्त सतर्क हुई और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश दी,।

जहां दोनों युवक ड्रोन को चलाते पाए गए। पुलिस ने ड्रोन जब्त कर आरोपी जुनैद निवासी सीतापुर और मोहम्मद ओवैश निवासी लखनऊ को हिरासत में लिया गया। दोनों के पास से ड्रोन के अलावा कुछ अन्य सामग्री भी बरामद हुई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। मामले में खुलासा करते हुए सीओ सिटी अरूण नौहवार ने बताया ये युवक बाहर से आए थे और फर्नीचर के काम करने के बहाने यहां ठहरे थे।

ड्रोन का अवैध उपयोग संदिग्ध लग रहा है। पूछताछ में पता चला कि वे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्रोन उड़ाने के लिए डीजीसीए से अनुमति अनिवार्य है। बिनाअनुमति ड्रोन उड़ाना कानूनन अपराध है, जिसमें जुर्माना या कारावास हो सकता है।

पुलिस के अनुसार, जुनैद और ओवैश पिछले कुछ दिनों से मिल एरिया के आसपास सक्रिय बताया गया था। वे स्थानीय फर्नीचर दुकानों पर काम की तलाश में थे, लेकिन रात के समय संदिग्ध तरीके से ड्रोन उड़ा रहे थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, रात करीब 10 बजे आसमान में ड्रोन की आवाज सुनाई दी।

हमने सोचा कोई सर्वे कर रहा है, लेकिन वीडियो में कुछ अजीबोगरीब चीजें नजर आईं जिससे डर लगा।पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पड़ोसी जिलों से भी इनकी जानकारी मांगी है। सीओ सिटी ने अपील की कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Related posts