Raybareli UP: रायबरेली में गांधी-शास्त्री जयंती पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने किया वृक्षारोपण

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली – 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्री परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना गया।

इस मौके पर परिषद के जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी ने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी की सोच में प्रकृति और मानवता का संतुलन बेहद महत्वपूर्ण था। वृक्षारोपण के माध्यम से उनका आदर्श लोगों तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। संरक्षक संदीप श्रीवास्तव ने भी उपस्थित होकर कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छोटे-छोटे कदम भी भविष्य में बड़े बदलाव ला सकते हैं।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी आर बी सिंह जिला उपाध्यक्ष रामभवन कोरी, जिला महासचिव दीपक कुमार, संतोष कुमार, जिला महासचिव शशिधर त्रिपाठी, जिला सचिव जितेंद्र कुमार, अरुण सिंह,

जिला प्रवक्ता सेजल चौरसिया समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधे रोपित किए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पत्रकार सुरक्षा परिषद ने स्थानीय जनता से अपील की कि वे भी वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी करें। कार्यक्रम का समापन सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से पौधों की सिंचाई और फोटो सेशन के साथ किया।

Related posts