जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली।उत्तर प्रदेश के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने रायबरेली में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।मंत्री सचान ने स्पष्ट किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाए। साथ ही, योजनाओं के लिए मिले बजट को नियमानुसार और पूरी पारदर्शिता के साथ खर्च करने पर जोर दिया।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बारिश के कारण खराब हुई सड़कों को बारिश खत्म होते ही प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए ताकि जनता को आवागमन में कोई परेशानी न हो। मंत्री ने अधिकारियों को कार्य में तेजी और लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।

