जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली- रायबरेली जनपद के लाल विकास सिंह अपने सामाजिक कार्यों को लेकर जिले से लेकर प्रदेश एवं देश व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम उल्लेख करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह का नई दिल्ली में पांचवा राष्ट्रीय भविष्य शिक्षा कान्वलेव पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया जिसमें आपको बताते चले की समाज सेवी विकास सिंह जो की डलमऊ विकासखंड क्षेत्र के बलीपुर बहराना गांव के निवासी हैं ।
और उन्होंने बचपन से ही ठान लिया कि समाज में वंचित शोषित एवं गरीबों की सेवा करने का संकल्प लिया था और उन्होंने निरंतर ही इस सेवा को जारी करते चले आ रहे हैं।
इसी को देखते हुए 30 सितंबर 2025 को ले मेरिडियन नई दिल्ली के द्वारा शाम को 5:00 बजे प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर संस्था के संस्थापक के अध्यक्ष महावर प्रसाद के हाथो किया गया सम्मानित जिसको लेकर क्षेत्रवासियों एवं उनके समर्थकों में बड़ी खुशी देखने को मिली

