Amethi UP: भैंस के दूध में मिलावट की आशंका पर खाद्य विभाग की कार्रवाई

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

अमेठी। जिले के जायस मे जगदीशपुर रोड पर स्थित दुग्ध विक्रेता हसीन पुत्र बरकत अली भैंस के दूध की बिक्री कर रहा था। विक्रेता के पास लगभग 70 लीटर भैंस का दूध बिक्री के लिए संग्रहित पाया गया। दूध में मिलावट की आशंका होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर ने नियमानुसार दूध का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया।

जांच के दौरान दुग्ध विक्रेता के पास खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत खाद्य पंजीकरण वैध पाया गया। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) सतीश शुक्ला के निर्देशन में की गई।

Related posts