जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। जिला में मर चुकी मानव संवेदनाओं का नमूना सामने आया है। यहाँ ज़मीनी विवाद में एक दलित माँ बेटी को जानवरों की तरह पीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ। फिलहाल पुलिस ने पिटाई करने वाले दरिंदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोज शुरू कर दी है।
मामला लालगंज थाना इलाके के नवरंग के पुरवा का है। यहाँ ज़मीनी विवाद के चलते गांव के रहने वाले वृन्दावन यादव व पिंटू यादव ने विपक्षी के मोहल्ले में पहुँच कर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विपक्षी के परिवार की कृष्णा देवी व नाबालिग पुत्री काजल रैदास को जानवरों की तरह पीट पीट कर अधमरा कर दिया।
इसी बीच किसी ने घर के छत से पिटाई का वीडियो वायरल किया तो पुलिस सक्रिय हुई। इंस्पेक्टर लालगंज प्रमोद सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी धर पकड़ के लिए टीमें बना दी गई हैं।

