Raybareli UP: शारदा नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में बहता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली।शनिवार को फिर सनसनी फैल गई, जब भदोखर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास शारदा नहर में एक अज्ञात युवक का शव बहता हुआ देखा गया। शव को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। सूचना मिलते ही भदोखर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालने के प्रयास शुरू किए, मगर तेज बहाव के कारण दिक्कतें आईं।

फिलहाल शव की शिनाख्त की कोशिशें की जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि शव संभवतः दूर से बहकर आया हो सकता है, हालांकि हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा। लगातार हो रही संदिग्ध मौतों से जिले में भय का माहौल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह साफ होगी।

Related posts