Raybareli UP: राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी, कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली ।सांसद राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है, कांग्रेस की जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति रायबरेली की सदस्य किरन देवी ने इस बाबत थाना डीह में तहरीर दी है। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि 26 सितंबर 2025 की रात भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पिंटू महादेव ने राहुल गांधी को सीने में गोली मारने की धमकी दी। इस धमकी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी और चिंता व्याप्त है।

किरन देवी ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के बड़े नेता हैं और उनकी जान को गंभीर खतरा है। उन्होंने प्रशासन से राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने और आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts