जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली ।सलोन क्षेत्र में भी मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जौदह गांव में देर रात कुछ ग्रामीणों ने तीन लोगों को चोर समझकर बुरी तरह पीट दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पीटने के बाद युवक खून से लथपथ हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी को भी शक के आधार पर पीटने जैसी घटना न करें। यह वारदात एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रही है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अफवाहों और अंधविश्वास की वजह से लोग कानून को अपने हाथ में क्यों ले रहे हैं।

