Amethi UP: पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह के जन्मदिन पर ‘नमो मैराथन’ का आयोजन

अमेठी को खेलों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएंगे – डॉ. अमीता सिंह

पुरुषों में इंद्रजीत, महिलाओं में फुल्लनपाल ने मारी बाजी – ₹51 हजार का मिला इनाम

अमेठी। शनिवार को पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी डॉ. अमीता सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर राजर्षि रणंजय सिंह जनकल्याण समिति द्वारा 21 किलोमीटर की ‘नमो मैराथन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे भूपति भवन रामनगर से डीएम संजय चौहान, सीडीओ सूरज पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह और डॉ. अमीता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

मैराथन में 278 खिलाड़ियों (महिला वर्ग 62, पुरुष वर्ग 216) ने हिस्सा लिया। रास्ते भर स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अमीता सिंह ने कहा

> “एक खिलाड़ी जीवनभर खिलाड़ी रहता है। खेल में सफलता पाने के लिए नियमितता और कड़ी मेहनत जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई दिशा मिली है। अब खेल एक करियर बन चुका है। अमेठी में जल्द ‘स्पोर्ट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की शुरुआत होगी, ताकि यहां का युवा ओलंपिक तक पहुंचे।”

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने कहा कि—

> “नमो मैराथन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलों के प्रति सोच से प्रेरित होकर शुरू की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

पुरुष वर्ग में इंद्रजीत प्रथम, प्रदीप कुमार शर्मा द्वितीय, अमरदीप पाल तृतीय, संदीप पाल चतुर्थ, हरिओम तिवारी पंचम, विपिन पाल षष्ठ, और सचिन कुमार सप्तम स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में फुल्लनपाल प्रथम, कोमल साहू द्वितीय, अन्नू पाल तृतीय, श्रेया चतुर्थ, प्राची वर्मा पंचम, सिमरन षष्ठ, और प्रिया शुक्ला सप्तम स्थान पर रहीं।

प्रथम विजेता को ₹51,000, द्वितीय को ₹31,000, तृतीय को ₹21,000, चतुर्थ को ₹11,000 तथा पांचवें से सातवें स्थान तक के विजेताओं को ₹5,000-₹5,000 के पुरस्कार दिए गए।

कार्यक्रम में डीएम संजय चौहान, सीडीओ सूरज पटेल, डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, एसडीएम अमेठी आशीष सिंह, सीओ मनोज मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लोगों ने डॉ. अमीता सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम की सराहना की।

Related posts