धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने आज ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के लिए महिला को 25 हजार रूपए की आर्थिक मदद दी।


जानकारी के मुताबिक सावित्री पत्नी बाबूलाल यादव निवासी गांव मोचवा थाना पीपर पुर जो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़िता हैं उनको इलाज के लिए उद्योगपति जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद इलाज के लिए की है।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने बताया कि सावित्री देवी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इलाज में समस्या आ रही थी उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उनके द्वारा 25 हजार रूपए की मदद की गयी है राजेश ने कहा कि वह नर सेवा नारायण सेवा के भाव से काम करते हैं उनके माता-पिता ने उन्हें यही सिखाया है यही संस्कार दिया है कि पहले सामने वाले के विषय में सोचो फिर अपनी चिंता करो।
