Barabanki UP:तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट वेद प्रकाश तिवारी

हैदरगढ़ बाराबंकी । सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनियारी गांव के पास शनिवार की सुबह हैदरगढ़ शुकुल बाजार रोड पर तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना के दौरान एक युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई ।

मृतक युवक की पहचान गोविंद पुत्र रामनरेश वहीं घायल युवक कैलाश पुत्र सुखराज के रूप में हुई है दोनों सुबेहा थाना क्षेत्र के मकरई मजरे मुस्तफाबाद के रहने वाले बताए जा रहे है।बताया जाता है कि दोनों युवक रविवार की सुबह मजदूरी करने के सिलसिले से शुकुलबाजार गए हुए थे और काम न मिलने पर वापस घर लौट रहे थे।की तभी अनियारी के पास शुकुलबाजार की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंफर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी ।

टक्कर इतनी जोर थी युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा गोविंद का सिर पहिया के नीचे आ जाने से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। साथी कैलाश घायल हो गया पुलिस ने मृतक गोविंद के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल कैलाश को इलाज के लिए निकट सीएचसी शुकुल बाजार में भर्ती कराया है ।वही डफर को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts