वेद प्रकाश तिवारी धारा लक्ष्य समाचार
शुकुल बाजार अमेठी।जनपद के थाना शुकुल बाजार अंतर्गत उरेरमऊ गांव में नई पुलिस चौकी निर्माण कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह और शुकुल बाजार थाना अध्यक्ष अभिनेश कुमार भी मौजूद रहे।जानकारी के अनुसार चौकी का निर्माण कार्य इंडोरामा के अंतर्गत कराया जाएगा।
इस अवसर पर इंडोरामा के कर्मचारी भी मौजूद रहे। थाना अध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि इस पुलिस चौकी के निर्माण होने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी।
विधायक सुरेश पाशी ने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा और विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता और भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि नई चौकी के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा और अपराध पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी।इसके अलावा विधायक सुरेश पासी और क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने शुकुल बाजार थाना परिसर में नवनिर्मित बाउंड्री वॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम प्रधान और अन्य संभ्रांत लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर विधायक और क्षेत्राधिकार ने लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।विधायक सुरेश पासी ने लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और सुरक्षा के लिए उनकी सरकार निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग पर नई चौकी का निर्माण कराया जा रहा है,जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा।उक्त अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल शुकुल बाजार अध्यक्ष संदीप शुक्ला,प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मिश्रा,मखदुमपुर प्रधान परमजीत,दारानगर प्रधान मनोराज यादव, ब्यौरेमऊ प्रधान रामशरण यादव सहित अन्य प्रधानगण व पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

