Lucknow UP: नर्वदेश्वर लॉ कॉलेज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

लखनऊ -अखिल भारतीय विज्ञान दल के तत्वाधान में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेई द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रतिष्ठित कवियों ने काव्य पाठ कर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया,विख्यात कवि, आई ए एस,डॉ,अखिलेश मिश्र ने मनमोहक रचना सुनाकर चार चाँद लगा दिए।

अखिल भारतीय विज्ञान दल के संस्थापक डॉ, मृदुल शुक्ल, ने अपने संबोधन में आय हुए अतिथियों का परिचय कराया, सम्मानित प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों में , कवि वैज्ञानिक,समाज सेवी,राजनीतिक पत्रकार ,लोक गायिका,अन्य कार्यकर्ता को,सम्मानित किया,ये कार्यक्रम डॉ, मृदुल शुक्ल के माता पिता की पुण्यतिथि पर नर्वदेश्वर लॉ कॉलेज लखनऊ में आयोजित किया गय।

Related posts