Amethi UP: लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण वर्षों से मार्ग पङा जर्जर, राहगीरों को परेशानी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के भादर से निकलकर इस्माइलपुर, बरियरशाह कल्याणपुर चौराहा, होते हुए जो सड़क अमहट के लिए जातीहै ।

उसकी हालत वर्षों से जर्जर हो चुकी है, इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा लोक निर्माण विभाग से भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सब कुछ देखते हुए मूक बधिर बने हुए हैं। विद्यालय आने जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

सड़क टूटने के कारण बीच-बीच में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। अक्सर इस रास्ते से निकलने वाले यात्रियों को बड़ी समस्याओं का शिकार होना पड़ता है। मोटरसाइकिल से लेकर बड़े वाहन पैदल यात्री सबको इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में थोड़ा सा पानी गिर जाने पर ही सड़क के गढ्ढो में पानी भर जाता है।

स्थानीय निवासी सुनील सिंह, धर्मवीर सिंह, बबलू सिंह, राजा सिंह, बृजलाल मौर्य सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि हाल ही में दो माह पहले ही इस सड़क पर गिट्टी डाली गई है।

उसके बाद से मरम्मत कार्य ठप पड़ा हुआ है। इस मामले को संज्ञान में लेकर प्रशासन जल्द से जल्द इस सड़क का मरम्मत कार्य करवाएं। ताकि इस तरफ से निकलने वाले यात्रियों का आवागमन सुचारू रूप से चल सके।

Related posts