Amethi UP: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना मन की बात कार्यक्रम,घर घर जाकर भरवाया संकल्प पत्र

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर में प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी अमेठी क्षेत्र के संग्रामपुर मंडल के सभी बूथों और शक्ति केंद्रों पर इस कार्यक्रम को सुना गया। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण, शक्ति केंद्र सहजीपुर के बूथ संख्या 183 गूजीपुर में वरिष्ठ भाजपाई गया प्रसाद ओझा के आवास पर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में दर्जनों गांव वालों के साथ ही साथ काशी क्षेत्र के किसान मोर्चा अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी और निवर्तमान मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव की उपस्थिति में मन की बात कार्यक्रम सुना गया।

कार्यक्रम के बाद मंडल अध्यक्ष भाजपा संग्रामपुर राजेश शुक्ला के साथ ही बहुत पदाधिकारियों ने हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी अभियान के अंतर्गत घर घर जाकर संकल्प पत्र भरवाने के साथ ही लोगों के घरों में स्टीकर लगाकर स्वदेशी सामान उपयोग करने हेतू अपील की गई।

इस कार्यक्रम में गूंजीपुर प्रधान प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय, गोकुलेश, राम सिंह, शंभूनाथ पांडेय, बद्री सोनी तथा अनेकों ग्रामीण पूरे आयोजन तक उपस्थित रहे।

Related posts