धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। आज सुबह संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कनू मजरे सांगीपुर के निवासी ख़ुशीलाल सरोज पुत्र सुखदेव सरोज उम्र करीब 60 वर्ष को अचानक करंट लग जाने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह शौच के लिए खुशीलाल सरोज घर के बाहर निकले थे कि तभी खेत के बगल में लगे झटका मशीन के तार के करेंट की चपेट में आ गये जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और परिवार में कोहराम मच गया। उसके बाद इसकी सूचना परिजनों ने संग्रामपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल संग्रामपुर प्रभारी अखिलेश सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। संग्रामपुर प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वही अचानक बुजुर्ग की करेंट से हुई मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

